अजवाइन को पानी में उबालकर पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 13:46

खाने के बाद जीरा और अजवाइन को उबालकर पीने से मिलेंगे 6 जबरदस्‍त फायदे

अगर आप भी सेहत से जुड़े कई फायदे पाना चाहती हैं तो खाने के बाद जीरा और अजवाइन को पानी में उबालकर जरूर लें। 

समय के साथ हमें काली मिर्च, घी, जीरा या अजवाइन जैसे साधारण भारतीय मसालों के सुपर हेल्‍दी फायदों के बारे में पता चला है। व्यक्तिगत रूप से, इनमें से लगभग सभी सामग्रियां बहुत सारे लाभ हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि जब दो चीजों को एक साथ उपयोग किया जाता है, तो यह कॉम्बिनेशन आपको कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से लड़ने में भी मदद कर सकते हैं। 

आज हम आपको किचन में मौजूद 2 ऐसे मसालों यानी अजवाइन और जीरा के बारे में बता रहे हैं जिसे साथ में पानी में उबालकर लेने से आपको हेल्‍थ से जुड़े कई फायदे हो सकते हैं। जी हां अजवाइन या कैरम के बीज के कई सिद्ध स्वास्थ्य लाभ हैं और आयुर्वेद में लंबे समय से दवा तैयार करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। 

अजवाइन का पानी आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। वजन कम करने की कोशिश करते समय यह और भी अच्छा है।

जीरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो डाइजेशन में सुधार करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्‍म रेट को बढ़ाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जीरे का पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। 

इन दोनों चीजों को अगर साथ में मिलाकर लिया जाए तो सोने पर सुहागा हो सकता है। खाने के बाद जीरा और अजवाइन का पानी पीने से आपको क्‍या-क्‍या फायदे हो सकते हैं? आइए इसके बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानें। इसकी जानकारी हमें डाइटीशियन मनप्रीत जी के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद मिली है।
अजवाइन और जीरे के पानी के फायदे

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है। 
इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है।
तृप्ति में सुधार करता है और तृष्णा को कम करता है।
पाचन एंजाइमों को गुप्त करने में मदद करता है।
वॉटर रिेटेंशन कम करता है। 
पाचन अग्नि में सुधार करता है। 

अजवाइन और जीरे के पानी की सामग्री

अजवाइन- 1 छोटा चम्‍मच 
जीरा - 1 छोटा चम्‍मच

अजवाइन और जीरे के पानी की विधि 

जीरा और अजवाइन को सादे पानी में उबाल लें।
इसे 2-5 मिनट तक रंग बदलने तक उबालें।
इसे भोजन (दोपहर का भोजन/ रात का खाना) के बाद लें। 
आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करके हेल्‍थ से जुड़े ये सारे फायदे पा सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info